Vishwakarma Puja 2022: आज पांच शुभ योगों में विश्वकर्मा पूजा, यहां देखें चैघड़िया मुहूर्त

Vishwakarma Puja 2022: आज पांच शुभ योगों में विश्वकर्मा पूजा, यहां देखें चैघड़िया मुहूर्त

सृष्टि के पहले हस्तशिल्पकार, वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा अश्विन माह की कन्या संक्रांति के दिन होती है। 17 सितंबर 2022, शनिवार को बड़े ही धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाई जाएगी। कहते हैं इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से कारोबार में वृद्धि होती है। विश्वकर्मा जयंती के दिन बड़े बड़े कारखानों में मशीनी उपकरणों की पूजा की जाती है, विशेष रुप से लोहे के कारोबारियों के लिए यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा दफ्तरों में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा और हवन होते हैं। लोग अपने वाहनों को अच्छी तरह साफ करके उसकी भी पूजा करते हैं। कहा जाता है कि भगवान विश्वकर्मा ने ही सभी देवी देवताओं के अस्त्र बनाए थे जैसे भोलेनाथ का त्रिशूल और विष्णु जी का सुदर्शन चक्र आदि। यहां तक की रावण की लंका और द्वारिका नगरी का निर्माण भी विश्वकर्मा जी ने ही किया था।

आइए जानते हैं कैसे होती है भगवान विश्वकर्मा की पूजा और इस बार कौन से शुभ मुहूर्त में पूजा करने से आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी।

इस शुभ मुहूर्त में होगी पूजा

इस बार भगवान विश्वकर्मा की पूजा के लिए कुल 3 शुभ मुहूर्त है 17 सितंबर को पूजा का सबसे पहला मुहूर्त है सुबह 07 बजकर 39 मिनट से 09 बजकर 11 मिनट तक का। इसके बाद दोपहर 01 बजकर 48 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक। तीसरा मुहूर्त है दोपहर 03 बजकर 20 मिनट से शाम 04 बजकर 52 मिनट तक।

बन रहे हैं ये शुभ योग

17 सितंबर, 2022 को विश्वकर्मा पूजा के दिन कन्या संक्रांति भी है। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करने वाले हैं इसके अलावा इस दिन रवि योग भी बन रहा है। इस शुभ योग में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करना बहुत ही अच्छा माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
आरती संग्रह
चालीसा संग्रह
मंत्र
Search