मंगल की सेवा सुन मेरी देवा

यहाँ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा लिरिक्सMangal Ki Seva Sun Meri Deva Lyrics दिया गया है-

मंगल की सेवा सुन मेरी देवा,
हाथ जोड़ तेरे द्वार खड़े,
पान सुपारी ध्वजा नारियल,
ले ज्वाला तेरी भेंट धरे,
सुन जगदम्बे कर ना विलम्बे,
संतन के भडांर भरे |
संतन प्रतिपाली सदा खुशहाली,
जय काली कल्याण करे | |

बुद्धि विधाता तू जग माता,
मेरा कारज सिद्ध करे,
चरण कमल का लिया सहारा,
शरण तुम्हारी आन पड़े |
जब जब भीड़ पड़ी भक्तन पर,
तब तब आय सहाय करे,
संतन प्रतिपाली सदा खुशहाली,
जय काली कल्याण करे | |

गुरु के वार सकल जग मोहयो,
तरूणी रूप अनूप धरे,
माता होकर होकर पुत्र खिलावे,
कही भार्या भोग करे,
शुक्र सुखदाई सदा सहाई,
संत खड़े जयकार करे |
संतन प्रतिपाली सदा खुशहाली,
जय काली कल्याण करे | |

ब्रह्मा विष्णु महेश फल लिये,
भेट देन तेरे द्वार खड़े,
अटल सिहांसन बैठी मेरी माता,
सिर सोने का छत्र फिरे,
वार शनिचर कुमकुम बरणी,
जब लुकड़ पर हुकुम करे |
संतन प्रतिपाली सदा खुशहाली,
जय काली कल्याण करे | |

खड्ग खप्पर त्रिशुल हाथ लिये,
रक्त बीज को भस्म करे,
शुम्भ निशुम्भ को क्षण में मारे,
महिषासुर को पकड दले,
आदित वारी आदि भवानी,
जन अपने को कष्ट हरे |
संतन प्रतिपाली सदा खुशहाली,
जय काली कल्याण करे | |

कुपित होयकर दानव मारे,
चण्डमुण्ड सब चूर करे,
जब तुम देखी दया रूप हो,
पल में सकंट दूर करे,
सौम्य स्वभाव धरयो मेरी माता,
जन की अर्ज कबूल करे |
संतन प्रतिपाली सदा खुशहाली,
जय काली कल्याण करे | |

सात बार की महिमा बरनी,
सब गुण कौन बखान करे,
सिंह पीठ पर चढ़ी भवानी,
अटल भवन में राज करे,
दर्शन पावे मंगल गावे,
सिद्ध साधक तेरी भेंट धरे |
संतन प्रतिपाली सदा खुशहाली,
जय काली कल्याण करे | |

ब्रह्मा वेद पढ़े तेरे द्वारे,
शिव शंकर हरी ध्यान धरे,
इन्द्र कृष्ण तेरी करे आरती,
चंवर कुबेर डुलाय रहे,
जय जननी जय मात भवानी,
अटल भवन में राज करे |
संतन प्रतिपाली सदा खुशहाली,
जय काली कल्याण करे | |

मंगल की सेवा सुन मेरी देवा,
हाथ जोड़ तेरे द्वार खड़े,
पान सुपारी ध्वजा नारियल,
ले ज्वाला तेरी भेंट धरे,
सुन जगदम्बे कर ना विलम्बे,
संतन के भडांर भरे |
संतन प्रतिपाली सदा खुशहाली,
जय काली कल्याण करे | |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
आरती संग्रह
चालीसा संग्रह
मंत्र
Search