दे दे थोड़ा प्यार मैया

फ़िल्मी तर्ज भजन – दे दे थोड़ा प्यार मैया लिरिक्स,

De De Thoda Pyar Maiya Lyrics

फ़िल्मी तर्ज – एक तेरा साथ हमको दो जहाँ से प्यारा है

दे दे थोड़ा प्यार मैया,
तेरा क्या घट जायेगा |
ये बालक भी तर जायेगा,
दे दे थोड़ा प्यार ||

दे दिया तुमने,
सबको सहारा माँ,
जो द्वारे आया है,
भर दिया दामन,
उसका ख़ुशी से माँ |
जो अर्जी लाया है,
मुझको देने से,
मुझको देने से खजाना,
कम नही हो जायेगा |
ये बालक भी तर जायेगा
दे दे थोड़ा प्यार ||

है पुराना माँ,
रिश्ता हमारा जो,
उसे तुम याद करो,
करदे कृपा ओ माँ,
बालक तुम्हारा हूँ |
मेरे सिर पर हाँथ धरो,
प्यार का रिश्ता,
प्यार का रिश्ता हमारा,
टूटने ना पायेगा ||
ये बालक भी तर जायेगा,
दे दे थोड़ा प्यार ||

कश्ती मेरी ये माँ,
तेरे हवाले है,
इसे तुम पार करो,
गर दे दिया मुझको,
तूने किनारा माँ |
तो ये विस्वास करो,
ये तेरा दरबार,
ये तेरा दरबार जय जयकारो,
से गुंज जायेगा ||
ये बालक भी तर जायेगा,
दे दे थोड़ा प्यार ||

दे दे थोड़ा प्यार मैया,
तेरा क्या घट जायेगा |
ये बालक भी तर जायेगा,
दे दे थोड़ा प्यार ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
आरती संग्रह
चालीसा संग्रह
मंत्र
Search