Category: वेद

Vedasवेदों में दुनिया की सभी दिव्य ज्ञान को समाहित किया गया है. इसे पढ़ने और समझने वाले को असीम ज्ञान प्राप्त होता है.

वहीं यदि हम इन वेदों की उत्पत्ति के ऊपर ध्यान दें तब हमें ये जानने को मिलेगा की असल में इन वेदों को किसी इंसान द्वारा नहीं लिखा गया है. यही कारण है की इन्हें “अपौरुषेय (Apaurusheya)” भी कहा जाता है. इसलिए बहुत से जानकारों का मानना है की वेद मानव जाती की शुरुआती पुस्तकें में गिनी जाती हैं और इन्हें विश्व साहित्य में अद्वितीय स्थान भी प्रदान किया गया है.

वेदों की उत्पत्ति ब्रह्मा जी के द्वारा हुई क्योंकि वेदों का ज्ञान देवो के देव महादेव ने ब्रह्माजी को दिया था और ब्रह्माजी ने यह ज्ञान चार ऋषि को दिया था जिन्होंने वेदों की रचना की। ये ऋषि ब्रह्माजी का ही अंश उनके पुत्र थे इनका नाम अग्नि, वायु, आदित्य और अंगिरा था। इन चार ऋषियों ने तपस्या कर वेदों का ज्ञान प्राप्त किया था और इन चार ऋषियों का जिक्र शतपथ ब्राह्मण और मनुस्मृति में भी मिलता है। शतपथ ब्राह्मण और मनुस्मृति में बताया गया है कि अग्नि, वायु और आदित्य ने क्रमशः यजुर्वेद, सामवेद और ऋग्वेद ने किया जबकि अथर्ववेद का समबन्ध  अंगिरा से है अथर्ववेद की रचना अंगिरा ने की।

कहा जाता हैं कि मनुशोक धरती पर आने से पहले इन वेदों की रचना हो चुकी थी लेकिन कुछ मतो का मानना है कि ये चारो वेद एक ही थे लेकिन वेदव्यास ने इसी एक वेद से से चारो वेदों की रचना की लेकिन ये बात सत्य नहीं है  क्योकि मस्तस्य पुराण में बताया गया है कि ये चार वेद शुरुवात से ही अलग थे इन वेदों के साथ चारो ऋषियों का नाम भी जुड़ा हुआ है।

वेद की परिभाषा

वेद सबसे पुराने हिंदू पवित्र ग्रंथ हैं, जिन्हें की कई लोगों द्वारा सभी ग्रंथों का मूल भी माना जाता है. ये सबसे पुराने ज्ञात ग्रंथ भी हैं जिनमें योग संबंधी शिक्षाएँ और दूसरी शिक्षाएँ भी शामिल हैं. वेद संस्कृत में लिखे गए हैं और प्राचीन भारत में उत्पन्न हुए हैं. वे हिंदू शिक्षाओं के मूल शास्त्र हैं, जिसमें आध्यात्मिक ज्ञान शामिल है जो जीवन के सभी पहलुओं को समाहित करता है.

वेद का अर्थ क्या है?

वेद का असल अर्थ है होता है ज्ञान. पूरे संसार को इन वेदों में बतायी गयी शिक्षा से ही ज्ञान प्राप्त हुआ है. इसलिए हम वेद को ज्ञान का भंडार भी कह सकते हैं. दरअसल ‘वेद’ शब्‍द की उत्‍पत्‍ति संस्‍कृत भाषा के ‘विद्’ धातु से हुई है. इस प्रकार वेद का शाब्‍दिक अर्थ है ‘ज्ञान के ग्रंथ’. इसी ‘विद्’ धातु से ‘विद्वान’ (ज्ञानी), ‘विद्या’ (ज्ञान) और ‘विदित’ (जाना हुआ) शब्‍द की उत्‍पत्‍ति भी हुई है. कुल मिलाकर ‘वेद’ का अर्थ है ‘जानने योग्‍य ज्ञान के ग्रंथ‘.

वेद का दूसरा नाम क्या होता है?

वेद का दूसरा नाम है “श्रुति“. श्रुति का अर्थ होता है सुनना. क्योंकि वेद सृष्टि के सृजनहार ब्रह्म जी के द्वारा ऋषि, मुनियों को सुनाए गए ज्ञान पर आधारित है. यही कारण है की इसे श्रुति के नाम से भी जाना जाता है. वहीं बाद में इसे ऋषि और मुनियों द्वारा लिपिबद्ध कराया गया है.

सबसे पुराना वेद कौन सा है?

ऋग्वेद सबसे पुराना वेद है. इसे मनुष्य जाति की प्रथम पुस्तक भी मानी जाती है. वहीं ऋग्वेद में कुल 1028 सूक्त और 10580 ऋचाएँ हैं.

वेद कितने वर्ष पुराना है?

वेद कितने वर्ष पुराना है ये सठिक रूप से कोई भी नहीं बता सकता है. लेकिन हाँ वेदों और जगत की उत्पत्ति को एक अरब छियानवे करोड़ आठ लाख बावन हज़ार नौ सौ छहत्तर वर्ष हो चुके हैं. इससे मालूम पड़ता है की ये वेद बहुत ही ज़्यादा प्राचीन हैं और हमारी सभ्यता के आने से पहले से यहाँ महजूद है.

वेदों को किस भाषा में लिखा गया है?

वेदों की भाषा संस्कृत है.

वेदों के रचयिता कौन है?

वेदों के रचयिता महर्षि कृष्ण व्यास द्वैपायन ( वेदव्यास ) को माना जाता है.

चार वेदों के नाम क्या क्या है?

चार वेदों के नाम कुछ इस प्रकार हैं.

1. ऋग्वेद
2. यजुर्वेद
3. सामवेद
4. अथर्ववेद

आइये, वेद के इन 4 प्रकारों के बारे में जानते हैं:–

1. ऋग्वेद:- ऋग्वेद सनातन धर्म का सबसे आरंभिक स्रोत है। ऋक का अर्थ होता है ज्ञान और स्थिति। ऋग्वेद सबसे पहला वेद है जो पद्यात्मक है। इसमें 10 मंडल (अध्याय) हैं जिनमें 1028 सूक्त और 11 हजार मन्त्र हैं। ऋग्वेद में 33 देवी – देवताओं का वर्णन है और इंद्र को सबसे शक्तिशाली देवता माना गया है। इस वेद में एकेश्वरवाद, बहुदेववाद और एकात्मवाद का उल्लेख किया गया है। इस वेद की पांच शाखाएं हैं – शाकल्प, वास्कल, अश्वलायन, शांखायन, मंडूकायन। ऋग्वेद में जल चिकित्सा, वायु चिकित्सा, मानस चिकित्सा, सौर चिकित्सा और हवन द्वारा चिकित्सा की जानकारी दी गयी है। ये ग्रन्थ इतिहास की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण रहा है इसलिए ऋग्वेद की 1800 से 1500 ई.पू. की 30 पांडुलिपियों को यूनेस्को ने सांस्कृतिक धरोहरों की सूची में शामिल किया है।

2. यजुर्वेद:- यजुर्वेद में यज्ञ की विधियां और यज्ञों में प्रयोग किये जाने वाले मन्त्र समाहित है। इसके अलावा यजुर्वेद में तत्वज्ञान यानी रहस्यमयी ज्ञान का वर्णन भी है। इस वेद में ऋग्वेद के 663 मन्त्र पाए जाते हैं। इसके बावजूद इसे ऋग्वेद से अलग माना जाता है क्योंकि ये मुख्य रूप से एक गद्यात्मक ग्रन्थ है और इसमें यज्ञ की असल प्रक्रिया के लिए गद्य और पद्य मन्त्र हैं। इस वेद की दो शाखाएं हैं शुक्ल और कृष्ण। ऐसा माना जाता है कि यजुर्वेद की रचना कुरुक्षेत्र प्रदेश में हुयी और इसका रचनाकाल 1400 से 1000 ई.पू. का माना जाता है।

3. सामवेद:- साम का अर्थ संगीत होता है यानी सामवेद ऐसा ग्रन्थ है जिसके मंत्र गाये जा सकते हैं और ये एक संगीतमय ग्रन्थ है। इसमें मूल रूप से 99 मन्त्र हैं और शेष मन्त्र ऋग्वेद से लिए गए हैं। इस ग्रन्थ में यज्ञ, अनुष्ठान और हवन के समय गाये जाने वाले मन्त्र शामिल हैं। सामवेद का प्रमुख देवता सूर्य है और इसमें सूर्य की स्तुति के मन्त्र ज्यादा हैं लेकिन इंद्र, सोम का भी इसमें पर्याप्त वर्णन किया गया है। भारतीय संगीत के इतिहास में सामवेद का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और इसे भारतीय संगीत का मूल कहा जा सकता है। सामवेद में कुल 1875 ऋचाएं हैं जिनका गान सोमयज्ञ के समय ‘उदगाता’ करते थे। इस ग्रन्थ की तीन महत्वपूर्ण शाखाएं कौथुमीय, जैमिनीय और राणायनीय हैं।

4. अथर्ववेद:- इस वेद की भाषा और स्वरूप के आधार पर ये माना जाता है कि इसकी रचना सबसे बाद में हुयी है। इस ग्रन्थ की रचना ‘अथवर्ण’ तथा ‘आंगिरस’ ऋषियों द्वारा की गयी है इसलिए इसे ‘अथर्वांगिरस वेद’ भी कहा जाता है। इसके अलावा अथर्ववेद को ब्रह्मवेद, भैषज्य वेद और महीवेद भी कहा जाता है। इस वेद में कुल 20 काण्ड, 730 सूक्त और 5987 मन्त्र हैं और इस वेद में रहस्यमयी विद्याओं, चमत्कार, जड़ी-बूटियों और आयुर्वेद जैसे विषयों का वर्णन है।

इन चारों वेदों के उपवेद भी हैं। उपवेद उन सभी विद्याओं को कहा जाता है जो वेद में निहित हो यानी उपवेद वेदों से ही निकले होते हैं। जैसे ऋग्वेद का आयुर्वेद, यजुर्वेद का धनुर्वेद, सामवेद का गंधर्ववेद और अथर्ववेद का स्थापत्यवेद उपवेद है। आयुर्वेद को धन्वंतरि ने ऋग्वेद से निकाला था, धनुर्वेद को विश्वामित्र ने यजुर्वेद से निकाला था, गंधर्ववेद को भरतमुनि ने सामवेद से निकाला था और स्थापत्यवेद को विश्वकर्मा ने अथर्ववेद से निकाला था।

ऋग्वेद को विश्व का प्राचीनतम साहित्य होने का गौरव प्राप्त है ।

उपवेद – चारों वेदों के क्रमशः चार उपवेद हैं, जो निम्नवत् हैं :

  1. स्थापत्य या शिल्पवेद
  2. धनुर्वेद
  3. गंधर्ववेद
  4. आयुर्वेद
उपनिषद्- उपनिषदों की संख्या 18 है:
  1. ईश उपनिषद
  2. केन उपनिषद
  3. कठ उपनिषद अथवा कठोपनिषद
  4. प्रश्न उपनिषद
  5. मुण्डक उपनिषद
  6. माण्डूक्य उपनिषद
  7. तैत्तिरीय उपनिषद
  8. ऐतरेय उपनिषद
  9. छान्दोज्ञ उपनिषद
  10. कौषीतकी उपनिषद
  11. वृहदारण्यक उपनिषद
  12. श्वेताश्वर उपनिषद

 हमारा आदर्श राष्ट्रीय वाक्य “सत्यमेव जयते” ‘मुण्डकोपनिषद्’ से लिया गया है।


 वेदांग – वेदांगों की संख्या छः हैं जिन्हें कभी-कभी शास्त्र 6 Shastra भी कह दिया जाता है। यद्यपि व्यापक अर्थ में हम वेद पुराण आदि समस्त पवित्र ग्रन्थों को शास्त्र कह सकते हैं तथापि जिन 6 शास्त्रों के बारे में हम प्रायः सुनते रहते हैं वह अगले बिंदु में बताया गया है।

  1. शिक्षा
  2. कल्प
  3. व्याकरण
  4. निरुक्त
  5. छंद
  6. ज्योतिष

छह 6 शास्त्र – छह शास्त्र अग्रलिखित छह दर्शन के नाम पर जाने जाते हैं। 6 शास्त्र के नाम इस प्रकार हैं :

 
  1. न्याय शास्त्र
  2. वैशेषिक शास्त्र
  3. सांख्य शास्त्र
  4. योग शास्त्र
  5. मीमांसा शास्त्र
  6. वेदांत शास्त्र

अट्ठारह 18 पुराणों के नाम – Name of 18 Puranas in Hindi

  1. ब्रह्म पुराण
  2. पद्म पुराण
  3. विष्णु पुराण
  4. वायु पुराण
  5. भागवत पुराण
  6. नारद पुराण
  7. मार्कंडेय पुराण
  8. अग्नि पुराण
  9. भविष्य पुराण
  10. ब्रह्म वैवर्त पुराण
  11. लिंग पुराण
  12. वराह पुराण
  13. स्कन्द पुराण
  14. वामन पुराण
  15. कूर्म पुराण
  16. मत्स्य पुराण
  17. गरुड़ पुराण
  18. ब्रह्माण्ड पुराण

चार ऋषि ने सुने वेद…>
अग्निवायुरविभ्यस्तु त्र्यं ब्रह्म सनातनम।>
दुदोह यज्ञसिध्यर्थमृगयु: समलक्षणम्॥ -मनु (1/13)

जिस परमात्मा ने आदि सृष्टि में मनुष्यों को उत्पन्न कर अग्नि आदि चारों ऋषियों के द्वारा चारों वेद ब्रह्मा को प्राप्त कराए उस ब्रह्मा ने अग्नि, वायु, आदित्य और (तु अर्थात) अंगिरा से ऋग, यजुः, साम और अथर्ववेद का ग्रहण किया।

जिन्होंने सर्वप्रथम वेद सुने : 4 वेदज्ञ ऋषि हैं- अग्नि, वायु, अंगिरा और आदित्य। बाद में इनकी वाणी को बहुत से ऋषियों ने रचा और विस्तार दिया। ये सभी मूलत: इन्हीं 4 को हिन्दू धर्म का संस्थापक माना जा सकता है। मनुस्मृति कहती है कि अति प्राचीनकाल के ऋषियों ने उत्कट तपस्या द्वारा अपने तप:पूत हृदय में ‘परावाक’ वेदवाड्मय का साक्षात्कार किया था, अत: वे मंत्रदृष्टा ऋषि कहलाए- ‘ऋषयो मंत्रदृष्टार:।’

कैसे बने वेद चार : वेद पहले एक ही था। फिर ऋग्वेद हुआ, फिर युजुर्वेद व सामवेद। वेद के तीन भाग राम के काल में पुरुरवा ऋषि ने किए थे, जिसे वेदत्रयी कहे गए हैं। फिर अंत में अथर्ववेद को लिखा अथर्वा ऋषि ने। वेदों को परब्रह्म ने सर्वप्रथम किसे सुनाया? यह शोध का विषय हो सकता है। ‘वेद’ परमेश्वर के मुख से निकला हुआ ‘परावाक’ है, वह ‘अनादि’ एवं ‘नित्य’ कहा गया है। वह अपौरूषेय ही है। वेद ही हिन्दू धर्म के सर्वोच्च और सर्वोपरि धर्मग्रंथ हैं, दूसरा कोई धर्मग्रंथ नहीं है।

तो चार वेद हुए : ऋग, यजु, साम और अथर्व। ऋग्वेद पद्यात्मक है, यजुर्वेद गद्यमय है और सामवेद गीतात्मक है। इन चारों वेदों को बाद के ऋषियों ने अपने तरीके से रचा। उन ऋषियों को मंत्रदृष्टा कहा गया। अग्नि, वायु, अंगिरा और आदित्य भी मं‍त्र दृष्टा ऋषि थे। अति प्राचीनकालीन में चार ऋषियों के पवित्रतम अंत:करण में वेद के दर्शन हुए थे। वेदों में ही ऋषियों ने लिखा है कि ‘तेने ब्रह्म हृदा य आदिकवये’- अर्थात कल्प के प्रारंभ में आदि कवि ब्रह्मा के हृदय में वेद का प्राकट्य हुआ था।

वेदों को हजारों वर्षों से ऋषियों ने अपने शिष्यों को सुनाया और शिष्यों ने अपने शिष्यों को इस तरह पीढ़ी-दर-पीढ़ी वेद एक-दूसरे को सुनाकर ही ट्रांसफर किए गए अर्थात उनको आज तलक जिंदा बनाए रखा। आज भी यह परंपरा कायम है तभी तो असल में वेद कायम है।

वेद प्राचीन भारत के वैदिक काल की वाचिक परंपरा की अनुपम कृति हैं, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी पिछले 6-7 हजार वर्षों से चली आ रही है। वेद के असल मंत्र भाग को संहिता कहते हैं और तत्व को ब्राह्मण।

वेद के भी दो विभाग हैं-
‘वेदो हि मंत्रब्राह्मणभेदेन द्विविध:।’
1. मंत्र विभाग : (मंत्र का अर्थ मन को एक तंत्र में लाने वाला शब्द)
2. ब्राह्मण विभाग : (ब्राह्मण का अर्थ ब्रह्म को जानने वाला तत्व ज्ञानी)

* वेद के मंत्र विभाग को ‘संहिता’ भी कहते हैं। संहितापरक विवेचन को ‘आरण्यक’ एवं संहितापरक भाष्य को ‘ब्राह्मण ग्रंथ’ कहते हैं।

* वेदों के ब्राह्मण विभाग में ‘आरण्यक’ और ‘उपनिषद’ का भी समावेश है। ब्राह्मण विभाग में ‘आरण्यक’ और ‘उपनिषद’ का भी समावेश है। ब्राह्मण ग्रंथों की संख्या 13 है, जैसे ऋग्वेद के 2, यजुर्वेद के 2, सामवेद के 8 और अथर्ववेद के 1।

मुख्य ब्राह्मण ग्रंथ 5 हैं-
1. ऐतरेय ब्राह्मण,
2. तैत्तिरीय ब्राह्मण,
3. तलवकार ब्राह्मण,
4. शतपथ ब्राह्मण और
5. ताण्डय ब्राह्मण।

उपनिषद क्या हैं : वेदों के अंतिम भाग को ‘वेदांत’ कहते हैं। वेदांतों को ही उपनिषद कहते हैं। उपनिषद में तत्व ज्ञान की चर्चा है। उपनिषदों की संख्या वैसे तो 108 हैं, परंतु मुख्य 12 माने गए हैं, जैसे-

1. ईश
2. केन
3. कठ,
4. प्रश्न
5. मुण्डक
6. माण्डूक्य
7. तैत्तिरीय
8. ऐतरेय
9. छांदोग्य
10. बृहदारण्यक
11. कौषीतकि
12. श्वेताश्वतर

संहिता : मंत्र भाग। वेद के मंत्रों में सुंदरता भरी पड़ी है। वैदिक ऋषि जब स्वर के साथ वेद मंत्रों का पाठ करते हैं, तो चित्त प्रसन्न हो उठता है। जो भी सस्वर वेदपाठ सुनता है, मुग्ध हो उठता है।

ब्राह्मण : ब्राह्मण ग्रंथों में मुख्य रूप से यज्ञों की चर्चा है। वेदों के मंत्रों की व्याख्या है। यज्ञों के विधान और विज्ञान का विस्तार से वर्णन है। मुख्य ब्राह्मण 3 हैं- (1) ऐतरेय, ( 2) तैत्तिरीय और (3) शतपथ।

आरण्यक : वन को संस्कृत में कहते हैं ‘अरण्य’। अरण्य में उत्पन्न हुए ग्रंथों का नाम पड़ गया ‘आरण्यक’। मुख्य आरण्यक 5 हैं- (1) ऐतरेय, (2) शांखायन, (3) बृहदारण्यक, (4) तैत्तिरीय और (5) तवलकार।

उपनिषद : उपनिषद को वेद का शीर्ष भाग कहा गया है और यही वेदों का अंतिम सर्वश्रेष्ठ भाग होने के कारण ‘वेदांत’ कहलाए। इनमें ईश्वर, सृष्टि और आत्मा के संबंध में गहन दार्शनिक और वैज्ञानिक वर्णन मिलता है। उपनिषदों की संख्या 1180 मानी गई है, लेकिन वर्तमान में 108 उपनिषद ही उपलब्ध हैं।

मुख्य उपनिषद हैं- ईश, केन, कठ, प्रश्न, मुंडक, मांडूक्य, तैत्तिरीय, ऐतरेय, छांदोग्य, बृहदारण्यक और श्वेताश्वर। असंख्य वेद-शाखाएं, ब्राह्मण ग्रंथ, आरण्यक और उपनिषद विलुप्त हो चुके हैं। वर्तमान में ऋग्वेद के 10, कृष्ण यजुर्वेद के 32, सामवेद के 16, अथर्ववेद के 31 उपनिषद उपलब्ध माने गए हैं।

इन वेदों के 4 उपवेद इस प्रकार हैं-
आयुर्वेदो धनुर्वेदो गांधर्वश्र्चेति ते त्रय:।
स्थापत्यवेदमपरमुपवेदश्र्चतुर्विध:॥

1. आयुर्वेद के कर्ता धन्वंतरि।
2. धनुर्वेद के कर्ता विश्वामित्र।
3. गांधर्ववेद के कर्ता नारद मुनि।
4. स्थापत्यवेद के कर्ता विश्वकर्मा हैं।

उपवेद क्यों बनाए? : चार वेदों के ज्ञान को श्रेणीबद्ध किया गया ताकि उसको समझने और अनुसरण करने में आसानी हो। आयुध संबंधी जितने भी मंत्र थे उनको धनुर्वेद नामक ग्रंथ में संग्रहीत किया गया इसी तरह क्रमश: चारों वेदों में बिखरे हुए मंत्रों को विषयानुसार विद्वान ऋषियों ने एकत्रित किया।

व्यासजी ने किए वेद विभाजन:-

पहले द्वापर में स्वयं ब्रह्मा वेदव्यास हुए, दूसरे में प्रजापति, तीसरे द्वापर में शुक्राचार्य, चौथे में बृहस्पति वेदव्यास हुए। इसी प्रकार सूर्य, मृत्यु, इंद्र, धनंजय, कृष्ण द्वैपायन, अश्वत्थामा आदि 28 वेदव्यास हुए। समय-समय पर वेदों का विभाजन किस प्रकार से हुआ, इसके लिए यह एक उदाहरण प्रस्तुत है। कृष्ण द्वैपायन वेदव्यास ने ब्रह्मा की प्रेरणा से 4 शिष्यों को 4 वेद पढ़ाए-
* मुनि पैल को ऋग्वेद
* वैशंपायन को यजुर्वेद
* जैमिनी को सामवेद तथा
* सुमंतु को अथर्ववेद पढ़ाया।

वेद के विभाग 4 हैं- ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद। ऋग- स्थिति, यजु- रूपांतरण, साम- गति‍शील और अथर्व- जड़। ऋक को धर्म, यजुः को मोक्ष, साम को काम, अथर्व को अर्थ भी कहा जाता है। इन्हीं के आधार पर धर्मशास्त्र, अर्थशास्त्र, कामशास्त्र और मोक्षशास्त्र की रचना हुई।

ऋग्वेद : ऋक अर्थात स्थिति और ज्ञान। इसमें 10 मंडल हैं और 1,028 ऋचाएं। ऋग्वेद की ऋचाओं में देवताओं की प्रार्थना, स्तुतियां और देवलोक में उनकी स्थिति का वर्णन है। इसमें 5 शाखाएं हैं- शाकल्प, वास्कल, अश्वलायन, शांखायन, मंडूकायन।

यजुर्वेद : यजुर्वेद का अर्थ : यत्+जु = यजु। ‘यत्’ का अर्थ होता है गतिशील तथा ‘जु’ का अर्थ होता है आकाश। इसके अलावा कर्म। श्रेष्ठतम कर्म की प्रेरणा। यजुर्वेद में 1975 मंत्र और 40 अध्याय हैं। इस वेद में अधिकतर यज्ञ के मंत्र हैं। यज्ञ के अलावा तत्वज्ञान का वर्णन है। यजुर्वेद की 2 शाखाएं हैं- कृष्ण और शुक्ल।

सामवेद : ‘साम’ अर्थात रूपांतरण और संगीत। सौम्यता और उपासना। इसमें 1875 (1824) मंत्र हैं। ऋग्वेद की ही अधिकतर ऋचाएं हैं। इस संहिता के सभी मंत्र संगीतमय हैं, गेय हैं। इसमें मुख्य 3 शाखाएं हैं, 75 ऋचाएं हैं और विशेषकर संगीतशास्त्र का समावेश किया गया है।

अथर्ववेद : ‘थर्व’ का अर्थ है कंपन और ‘अथर्व’ का अर्थ अकंपन। ज्ञान से श्रेष्ठ काम करते हुए जो परमात्मा की उपासना में लीन रहता है वही अकंप बुद्धि को प्राप्त होकर मोक्ष धारण करता है। अथर्ववेद में 5,987 मंत्र और 20 कांड हैं। इसमें भी ऋग्वेद की बहुत-सी ऋचाएं हैं। इसमें रहस्यमय विद्या का वर्णन है।

वेद से निकला षड्दर्शन : वेद और उपनिषद को पढ़कर ही 6 ऋषियों ने अपना दर्शन गढ़ा है। इसे भारत का षड्दर्शन कहते हैं।

1.न्याय
2.वैशेषिक
3.सांख्य
4.योग
5.मीमांसा
6.वेदांत

उक्त 6 को वैदिक दर्शन (आस्तिक-दर्शन) तथा 7. चार्वाक, 8. बौद्ध, 9. जैन इन 3 को ‘अवैदिक दर्शन’ (नास्तिक-दर्शन) कहा है। वेद को प्रमाण मानने वाले आस्तिक और न मानने वाले नास्तिक हैं, इस दृष्टि से उपर्युक्त न्याय-वैशेषिकादि षड्दर्शन को आस्तिक और चार्वाकादि दर्शन को नास्तिक कहा गया है।

6 वेदांग : (वेदों के 6 अंग)- (1) शिक्षा, (2) छंद, (3) व्याकरण, (4) निरुक्त, (5) ज्योतिष और (6) कल्प।

6 उपांग : (1) प्रतिपदसूत्र, (2) अनुपद, (3) छंदोभाषा (प्रातिशाख्य), (4) धर्मशास्त्र, (5) न्याय तथा (6) वैशेषिक। ये 6 उपांग ग्रंथ उपलब्ध हैं। इसे ही षड्दर्शन कहते हैं, जो इस तरह है- सांख्य, योग, न्याय, वैशेषिक, मीमांसा और वेदांत।

वेदों के उपवेद : ऋग्वेद का आयुर्वेद, यजुर्वेद का धनुर्वेद, सामवेद का गंधर्ववेद और अथर्ववेद का स्थापत्य वेद-  ये क्रमशः चारों वेदों के उपवेद बतलाए गए हैं।

आधुनिक विभाजन : आधुनिक विचारधारा के अनुसार चारों वेदों का विभाजन कुछ इस प्रकार किया गया- (1) याज्ञिक, (2) प्रायोगिक और (3) साहित्यिक।

वेदों का सार है उपनिषदें और उपनिषदों का सार ‘गीता’ को माना गया है। इस क्रम से वेद, उपनिषद और गीता ही धर्मग्रंथ हैं, दूसरा अन्य कोई नहीं। स्मृतियों में वेद वाक्यों को विस्तृत समझाया गया है। वाल्मीकि रामायण और महाभारत को इतिहास तथा पुराणों को पुरातन इतिहास का ग्रंथ माना गया है। विद्वानों ने वेद, उपनिषद और गीता के पाठ को ही उचित बताया है।

ऋषि और मुनियों को दृष्टा कहा गया है और वेदों को ईश्वर वाक्य। वेद ऋषियों के मन या विचार की उपज नहीं है। ऋषियों ने वह लिखा या कहा जैसा कि उन्होंने पूर्ण जाग्रत अवस्था में देखा, सुना और परखा।

मनुस्मृति में श्लोक (II.6) के माध्यम से कहा गया है कि वेद ही सर्वोच्च और प्रथम प्राधिकृत है। वेद किसी भी प्रकार के ऊंच-नीच, जात-पात, महिला-पुरुष आदि के भेद को नहीं मानते। ऋग्वेद की ऋचाओं में लगभग 414 ऋषियों के नाम मिलते हैं जिनमें से लगभग 30 नाम महिला ऋषियों के हैं। जन्म के आधार पर जाति का विरोध ऋग्वेद के पुरुष-सूक्त (X.90.12) व श्रीमद्‍भगवत गीता के श्लोक (IV.13), (XVIII.41) में मिलता है।

श्लोक : श्रुतिस्मृतिपुराणानां विरोधो यत्र दृश्यते।
तत्र श्रौतं प्रमाणंतु तयोद्वैधे स्मृति‌र्त्वरा॥

भावार्थ : अर्थात जहां कहीं भी वेदों और दूसरे ग्रंथों में विरोध दिखता हो, वहां वेद की बात की मान्य होगी। -वेद व्यास

प्रकाश से अधिक गतिशील तत्व अभी खोजा नहीं गया है और न ही मन की गति को मापा गया है। ऋषि-मुनियों ने मन से भी अधिक गतिमान किंतु अविचल का साक्षात्कार किया और उसे ‘वेद वाक्य’ या ‘ब्रह्म वाक्य’ बना दिया। ।।ॐ।।

ऋग्वेद-अध्याय(01)

अध्याय – 1   ऋषि मधुच्छन्दा विश्वामित्र: –     इन्होंने अग्नि वायु, इन्द्र वरुण, अश्विनौ विश्वदेवा, सरस्वती, मरुद, इन सभी के प्रति अपनी श्रध्दा व्यक्त करते हुए सभी सूक्तों को…

ऋग्वेद-अध्याय(04)

अध्याय – 4   ऋषि भरद्वाजो बृहस्पत्यः– हे द्यावाधरा! महान कर्म वाले मनुष्यों को तुम जल प्रदान करती हो द्यावाघरा जल द्वारा अच्छादित है और जल का ही शरण करती…

ऋग्वेद-अध्याय(03)

अध्याय – 3   ऋषि- विश्वामित्र: –  यह छंन्द अग्नि को सर्मर्पित है। सदैवगतिमान अग्नि के लिए जिस उषाकाल में हवि प्रदान करते हुए अनुष्ठान किया जाता है वह उषाकाल सुसज्जित…

Translate »
आरती संग्रह
चालीसा संग्रह
मंत्र
Search