गीता में श्रीकृष्ण भगवान के नामों के अर्थ

  • अनन्तरूपः- जिनके अनन्त रूप हैं वह |
  • अच्युतः- जिनका कभी क्षय नहीं होता, कभी अधोगति नहीं होती वह |
  • अरिसूदनः- प्रयत्न के बिना ही शत्रु का नाश करने वाले |
  • कृष्णः कृष्‘- सत्तावाचक है | ‘‘ आनन्दवाचक है | इन दोनों के एकत्व का सूचक परब्रह्म भी कृष्ण कहलाता है |
  • केशवः- क माने ब्रह्म को और ईश – शिव को वश में रखने वाले |
  • केशिनिषूदनः- घोड़े का आकार वाले केशि नामक दैत्य का नाश करने वाले |
  • कमलपत्राक्षः- कमल के पत्ते जैसी सुन्दर विशाल आँखों वाले |
  • गोविन्दः- गो माने वेदान्त वाक्यों के द्वारा जो जाने जा सकते हैं |
  • जगत्पतिः- जगत के पति |
  • जगन्निवासः जिनमें जगत का निवास है अथवा जो जगत में सर्वत्र बसे हुए है |
  • जनार्दनः- दुष्ट जनों को, भक्तों के शत्रुओं को पीड़ित करने वाले |
  • देवदेवः- देवताओं के पूज्य |
  • देववरः- देवताओं में श्रेष्ठ |
  • पुरुषोत्तमः- क्षर और अक्षर दोनों पुरुषों से उत्तम अथवा शरीररूपी पुरों में रहने वाले पुरुषों यानी जीवों से जो अति उत्तम, परे और विलक्षण हैं वह |
  • भगवानः- ऐश्वर्य, धर्म, यश, लक्ष्मी, वैराग्य और मोक्ष… ये छः पदार्थ देने वाले अथवा सर्व भूतों की उत्पत्ति, प्रलय, जन्म, मरण तथा विद्या और अविद्या को जानने वाले |
  • भूतभावनः- सर्वभूतों को उत्पन्न करने वाले |
  • भूतेशः- भूतों के ईश्वर, पति |
  • मधुसूदनः- मधु नामक दैत्य को मारने वाले |
  • महाबाहूः- निग्रह और अनुग्रह करने में जिनके हाथ समर्थ हैं वह |
  • माधवः- माया के, लक्ष्मी के पति |
  • यादवः- यदुकुल में जन्मे हुए |
  • योगवित्तमः- योग जानने वालों में श्रेष्ठ |
  • वासुदेवः- वासुदेव के पुत्र |
  • वार्ष्णेयः- वृष्णि के ईश, स्वामी |
  • हरिः- संसाररूपी दुःख हरने वाले |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
आरती संग्रह
चालीसा संग्रह
मंत्र
Search