वैदिक हिलींग उपचार

ग्रहों को इस तरह करें शांत

यह तो सभी जानते हैं कि मनुष्य एवं पृथ्वी पर ग्रहों का व्यापक
असर पड़ता है। इन्हें अनुकूल बनाकर जीवन को आसान बनाया जा सकता है लेकिन दुर्भाग्य से लोग अंजाने में ग्रहों को प्रतिकूल कर अपने लिये समस्याएं खड़ी कर लेते हैं। इस लेख में मैं वह छोटी-छोटी जानकारी दूंगा जिनका ध्यान रखकर ग्रहों को शांत किया जा सकता है। ध्यान रहे कि हमेशा सब कुछ पूरी तरह से अनुकूल करना संभव नहीं है। बुरे समय में बुरा होना ही है और अच्छे समय में शुभ फल मिलेंगे ही लेकिन नादानी में कई बार बुरे समय में ग्रह और तीव्रता से असर करते हैं और अच्छे समय में भी लोगों को शुभ फल का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। यदि हम थोड़ा सावधान रहें तो बुरे समय में ग्रहों की तीव्रता को कम किया जा सकता है और अच्छे समय में शुभ फल का अधिकाधिक लाभ पाया जा सकता है। अतः निम्न बातों का ध्यान रखें।

*जिन्दगी और मुश्किलें
जिन्दगी और मुश्किलें साथ-साथ चलती हैं। जब तक हमारा अस्तित्व है तब तक समस्याएं साथ नहीं छोड़तीं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम इन समस्याओं की वजह को समझ नहीं पाते और इनके लिए अपनी किस्मत को दोष देने लगते हैं।

*ग्रह-नक्षत्र
बहुत हद तक यह सही भी है, क्योंकि अगर ग्रह-नक्षत्र आपसे नाराज हैं तो किस्मत का बिगड़ना भी लाजिमी है। लेकिन असल गलती हम तब करते हैं जब इन समस्याओं को सुलझाने की जगह हम अपने हाथ पर हाथ रखकर बैठ जाते हैं और ये मान लेते हैं कि अब हालात ऐसे ही रहेंगे।

*हमारी परीक्षा
कभी-कभार ग्रह भी हमारी परीक्षा लेते हैं और जब हम उन्हें प्रसन्न करने के लिए प्रयत्न करते हैं तो बहुत सी समस्याओं का निपटारा वैसे ही हो जाता है। हमारी आदतें और स्वभाव ही होता है जो ग्रहों को प्रसन्न भी रखता है और उन्हें क्रोधित भी करता है।

*आदतें
आइए जानते हैं हमारी कौनसी आदत ग्रहों को क्रोधित करती हौ और परिणामस्वरूप हम बन जाते हैं उनके कोप के शिकार।

*घर का मंदिर
घर का मंदिर कभी गंदा नहीं होना चाहिए, अगर ऐसा होता है तो बृहस्पति ग्रह क्रोधित होते हैं। कोशिश करें कि आपके घर का मंदिर हमेशा साफ-सुथरा रहे।

*झूठे बर्तन
अगर आप अपने झूठे बर्तन वहीं छोड़ देते हैं तो चंद्रमा और शनि नाराज होते हैं। ऐसा होने से सफलता में कमी आने लगती है।

*देर रात तक जागना
जो व्यक्ति देर रात तक जागता है उसे चंद्रमा कभी शुभ फल प्रदान नहीं कर पाता।

*ठंडा और स्वच्छ पानी
जब भी आपके घर कोई मेहमान आता है तो उसे ठंडा और स्वच्छ पानी अवश्य पिलाएं, ऐसा करने से राहु ग्रह ठीक रहता है और अशुभ नहीं करता।

*रसोई को गंदा रखना
अगर आप रसोई को गंदा रखते हैं तो मंगल ग्रह का नकारात्मक परिणाम आपके ऊपर पड़ता है। इसलिए रात को सोते समय रसोई हमेशा साफ करें।

*पौधों को पानी
अगर रोज सुबह उठकर आप अपने घर में लगे पौधों को पानी देते हैं तो इसे बुध, शुक्र, सूर्य और चंद्रमा ग्रह मजबूत होकर शुभ फल देते हैं।

*पैर घसीटकर चलना
जो लोग अपना पैर घसीटकर चलते हैं, उन लोगों का राहु खराब होता है। अपने ऐस आदत को जल्द से जल्द सुधार लें।

*पानी को बिखेरना
बाथरूम में पानी को बिखेरना, गंदे कपड़े वहां रखना, ये सब चंद्रमा को रुष्ट करता है। ऐसा करने से चंद्रमा कभी शुभ फल नहीं देता।

*शत्रुओं की संख्या
जो लोग घर में घुसते ही अपने चप्पल, जुराबें और कपड़े इधर-उधर फेंक देते हैं, उनके जीवन में शत्रुओं की संख्या बढ़ने लगती है।

*गुस्से में रहना
जो लोग हर समय चीखते और गुस्से में रहते हैं, उनका शनि खराब होता है। शनि के खराब होने से जमीन-जायदाद से जुड़े मसलों में नुकसान होता है।

*कमरे का बिस्तर
कमरे का बिस्तर हमेशा फैला रहता है, बिस्तर पर हमेशा सिलवटें पड़ी रहती हैं और साथ ही तकिए भी इधर-उधर गिरे रहते हैं, उन्हें राहु और शनि परेशान करते हैं।

*बुजुर्गों का आशीर्वाद
बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने से बृहस्पति ग्रह प्रसन्न होते हैं और वे जातक को शुभ फल प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
आरती संग्रह
चालीसा संग्रह
मंत्र
Search